वरिष्ठ लघुकथाकार अशोक लव की अध्यक्षता में पाँच मार्च को 'हरियाणा प्रादेशिक लघुकथा मंच' और 'शब्द शक्ति' संस्थाओं की ओर से नरेंद्र गौड़ द्वारा 'लघुकथा उत्सव' आयोजित किया गया. राष्ट्रीय मंच के प्रतिनिधि सत्यप्रकाश भारद्वाज ने डॉ. कृष्ण लता यादव को गुरुग्राम मंच की अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की. नरेंद्र गौड़ ने मंच बनाए जाने की पृष्ठभूमि बताई और लघुकथा विधा के विषय में कहा कि कम से कम शब्दों में गंभीरता से अपना कथ्य स्पष्ट करने की यह महत्त्वपूर्ण विधा है. उन्होंने उत्सव के महत्त्व को और महत्त्वपूर्ण कहा," आज हमारे मध्य अशोक लव जैसे वरिष्ठ साहित्यकार हैं, जिनकी लघुकथाएँ हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं."
उन्होंने उपस्थित लघुकथाकारों को लघुकथा पढ़ने के लिए आमंत्रित किया. शोभना श्याम, डॉ.सुषमा गुप्ता, लाडो कटारिया, मनोज तिवारी, केशव मोहन पांडेय, सरोज गुप्ता, आर.पी.सेठी. सुरेश वशिष्ठ , हरनाम शर्मा, सत्यप्रकाश भारद्वाज, मुकेश शर्मा, राजेश चुघ, अशोक जैन , कृष्ण लता यादव ने लघुकथाएँ पढीं.
अशोक लव ने अध्यक्ष के रूप में पहले पढ़ी गई लघुकथाओं की समीक्षात्मक विवेचना की.उन्होंने उपस्थित लघुकथाकारों को बधाई दी और आशा प्रकट की कि गुरुग्राम में हुई यह शुरूआत लघुकथा को नई दिशा देगी. उन्होंने अपनी दो लघुकथाओं -'सलाम दिल्ली' और 'एक छत के लिए' के माध्यम से लघुकथा के तकनीकी पक्ष पर अपने विचार रखे.
धारवाड विश्वविद्यालय से लघुकथा पर शोध कर रही छात्र वर्षा जावडे ने भी अपने विचार रखे. कार्यक्रम का कुशल आयोजन-संचालन नरेंद्र गौड़ ने किया. डॉ.कृष्ण लता यादव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.