नारायणी साहित्य अकादमी की ओर से तीस जुलाई को नई दिल्ली के हिंदी भवन में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नामवर सिंह का नब्बवाँ जन्म-दिन मनाया गया. पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी मुख्य अतिथि थे.इस अवसर पर डॉ अशोक लव ने कहा कि उन्होंने हिंदी आलोचना को नई दिशा दी है. डॉ प्रसन्नान्शु ने उनको हिंदी साहित्य का युगपुरुष कहा. इस अवसर पर कवि धनंजय सिंह, राजेंद्र चुघ, सुरेंद्र सार्थक, डॉ सीमा गुप्ता आदि ने उनके साहित्यिक योगदान को रेखांकित किया. इसका आयोजन डॉ चंद्रमणि ब्रह्मदत्त ने किया.
